चुनाव परिणाम निर्णायक नेतृत्व के लिए मिला जनादेश है: प्रकाश सिंह बादल

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 02:17 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एन.डी.ए. को लोकसभा में मिली  अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। बधाई संदेश में प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव परिणामों को निर्णायक, मजबूत तथा देखभाल करने वाली लीडरशीप को मिला एक निर्णायक तथा मजबूत जनादेश बताया है। 

प्रधानमंत्री को भेजे बधाई संदेश में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री को उनकी स्पष्ट, निर्णायक तथा दूरगामी लीडरशिप को मिले इस शानदार तथा ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई दी। बादल ने कहा कि हमारे देश ने जाति, वर्ग, भाईचारे की सीमाओं से ऊपर उठकर धर्मनिरपेक्ष तथा सर्वसम्मति वाला फैसला दिया है। प्रधानमंत्री तथा भाजपा अध्यक्ष को दिए बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल है।

Vatika