Video: बादल से SIT की पूछताछ पर भगवंत मान बोले- वह कानून से ऊपर नहीं है

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 06:01 PM (IST)

संगरूर: एस.आई.टी. के समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद विरोधियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर हमले बोलने शुरू कर दिए हैं। संगरूर से सांसद भगवंत मान ने बादल पर हमला बोलते हुए कहा कि बादल अब मुख्यमंत्री नहीं बल्कि सिर्फ एक विधायक हैं और वह कानून से ऊपर नहीं हैं।

आगे बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि पद चाहे कोई भी हो कानून से ऊपर नहीं हो सकता। इसलिए कानून का सामना तो करना ही पड़ेगा। इसके इलावा मान ने कहा कि पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के इलावा पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी का नाम भी शामिल है, इस लिए उनको भी जांच में जरूर शामिल होना चाहिए। 

Vaneet