चंडीगढ़ मामले को लेकर बोले प्रकाश सिंह बादल, कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 11:56 AM (IST)

लम्बी (जुनेजा): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियमों की शर्तें लागू होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल पंजाब के साथ हो रही ज्यादतियों के लिए संघर्ष करेगा। 

लम्बी के अलग-अलग गांवों में पार्टी वर्करों के साथ मीटिंगें करने पहुंचे बादल ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी थी परन्तु जब देश में सूबों की बांट की गई तो नए सूबों को उनकी नई राजधानियां बनाकर दी गईं परन्तु पंजाब के साथ उस समय भी धक्का किया गया और चंडीगढ़ पंजाब को न सौंप 2 राज्यों की राजधानी बना दिया गया। उसके बाद सरकारी नौकरियों में पंजाबियों को बनता अनुपात नहीं दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News