ढाबे पर नई Car की कर रहा था पार्टी, पेट में चाकू गोद बेरहमी से कर दिया कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 09:47 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): रेलवे स्टेशन के नजदीक गत रात्रि झगड़े के बाद नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया, जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए। मृतक की पहचान कुनाल सदाना उर्फ साजन (28) निवासी गुरबख्श कॉलोनी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सौरव शर्मा, रोहित कुमार, वासू और सलीम शामिल हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में कुनाल सदाना के भाई अमित कुमार सदाना उर्फ मोंटी की शिकायत पर अमितेश्वर सिंह उर्फ घोड़ा और नीरज उर्फ ङ्क्षनजा और 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कुनाल सदाना के चचेरे भाई अमित ने बताया कि वह मुम्बई में काम करता था और कुछ दिन पहले ही यहां नई कार लेने आया था और ढाबे पर नई कार की पार्टी कर रहा था। जहां हितेश्वर सिंह और नीरज अपने साथियों समेत आया और उन पर हमला कर दिया। इसमें कुनाल सदाना के पेट में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। 

घटना के तुरंत बाद एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह ढिल्लों पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी।

Tania pathak