विजय सिंगला को लेकर अब यह फैसला जल्द लेगी पार्टी हाईकमान

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 04:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): भ्रष्टाचार के आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पार्टी में रखने या हटाने का फैसला जल्द लिया जा सकता है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग की तरफ से दी गई है। उन्होंने प्रैस कांफ्रैंस के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान विजय सिंगला को पार्टी में रखने या हटाने का फैसला जल्द ले सकती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला को कैबिनेट में से बरखास्त कर दिया था, जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर आरोप था कि वह स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले एक फीसद कमीशन की मांग करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि आम आदमी पार्टी सच्चे दिल से इमानदार पार्टी है और हम एक रुपए की भी हेराफेरी बरदाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर मालविंदर सिंह कंग की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि यदि कैप्टन के पास भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई सबूत है तो वह उन्हे देते क्यों नहीं। भ्रष्टाचार के दस्तावेज सामने ले कर आओ, जिससे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash