परविंदर झोटा मामले में CBI ने की FIR दर्ज, पोस्टमॉर्टम को लेकर असमंजस बरकरार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 03:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क : परविंदर झोटा की हत्या के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में CBI ने चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही सूत्रों से पता चला है कि परिवार को CBI ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना लिया है पर परिवार द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि मंगलवार देर रात CBI की टीम मानसा पहुंची थी। इसके बाद अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड और सबूत जब्त किए गए। इसके साथ ही आज टीम द्वारा परिवार के बयान भी लिए गए।
वहीं खबर सामने आई है कि पोस्टमॉर्टम के लिए परविंदर झोटा के शव को पी.जी.आई. लाया जाएगा। उनके शव को पी.जी.आई. चंडीगढ़ ले जाने के मामले में निहंग सिंहों द्वारा विरोध किया जा रहा है और वह पोस्टमॉर्टम न कराने की मांग पर अड़े हैं। निहंग सिंहों का कहना है कि झोटा के शव को तब तक अस्पताल से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा जब तक झोटा के पिता अस्पताल नहीं पहुंचते। गौरतलब है कि मानसा में 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली कर हत्या कर दी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

