परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले में पंजाबी इंडस्ट्री में रोष! एकजुट हुए कलाकार, सिद्धू मूसेवाला का शो रद्द
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 01:51 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मानसा में हुई परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में अब पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकार एकजुट हो गए हैं। कई पंजाबी कलाकार झोटा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे तो वहीं कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए इंसाफ के लिए आवाज उठाई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग के बीच दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 19 अक्टूबर यानि आज होने वाला ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का ऐलान किया है।
बलकौर सिंह ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि परविंदर सिंह झोटा उनके बेटे जैसा था और इस घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि झोटा की मौत के बाद लोगों में फैले रोष को देखते हुए कार्यक्रम फिलहाल रद्द किया जा रहा है। उन्होंने कनाडा के कैलगरी और अमेरिका में कार्यक्रम का इंतजार कर रहे प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले मानसा और पंजाब है।
इसके साथ ही मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर झोटा को शहीद का दर्जा दिया और कहा कि परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। इसके साथ ही नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ की स्क्रीनिंग रोकने का ऐलान किया है। वहीं बीते दिनों सिंगर रणजीत बावा और बब्बू मान मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। परविंदर झोटा की मौत के बाद परिवार और समर्थकों द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

