परविंदर झोटा हत्याकांड: CBI जांच के बीच आरोपी अश्वनी और पत्नी को झटका, 5 नवंबर तक जेल भेजा

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 05:54 PM (IST)

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में जांच सीबीआई के हाथों में जाने की जानकारी के बीच अदालत ने आरोपी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम रानी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मानसा पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच अब सीबीआई द्वारा की जाएगी। ऐसे में पुलिस को फिलहाल दोनों आरोपियों के और रिमांड की जरूरत नहीं है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।

पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने अश्वनी कुमार और नीलम रानी को 5 नवंबर तक जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। अब दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News