Big Breaking: परविंदर झोटा ह+त्याकांड का मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 08:53 AM (IST)
मानसा: नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी की मदद करने वाले एक साथी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस संबंध में FIR भी दर्ज की थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की जांच में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
क्या है मामला
बता दें कि मानसा में मंगलवार सुबह परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह एक मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां इतनी नजदीक से चलाई गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

