परविंदर झोटा ह+त्या मामले में अब विपन के घर पहुंची CBI की टीम, पढ़ें कौन हैं ये शख्स

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 05:52 PM (IST)

मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब विपिन कुमार के घर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, विपिन वह व्यक्ति बताया जा रहा है, जो अश्वनी कुमार को अपने साथ लेकर गया था।

इसी संबंध में सीबीआई की टीम ने विपिन के घर पहुंचकर जांच की। फिलहाल सीबीआई की टीम की ओर से की जा रही जांच के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। इस मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बताने योग्य है कि सीबीआई की टीम ने बीते दिन मानसा के बाजारों में भी लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की थी। इससे पहले टीम ने झोटा के परिवार से मुलाकात की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News