यात्रियों से भरी बस खेतों में पलटी, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 02:57 PM (IST)

शाम चौरासी (दीपक): आदमपुर से गांवों के रास्ते शाम चौरासी आ रही यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर खेतों में पलट गई, जिससे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब करण नाम का ड्राइवर कल शाम करीब 6:30 बजे रोज की तरह आदमपुर से गांवों के रास्ते शाम चौरासी आ रहा था। जब लवली पावला कंपनी की यह बस गांव धुदियाल-कोहजा रोड पर पहुंची तो बस का बैलेंस अचानक बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

ड्राइवर करण ने बताया कि यात्रियों से भरी यह बस अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे खेतों की तरफ चली गई और खेत में पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आने की खबर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News