पंजाब के पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह गिल का निधन, CM कैप्टन ने जताया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 04:27 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज सीनियर कांग्रेसी नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह  गिल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोहेन्दर सिंह गिल 85 वर्ष के थे, जिनका बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया । 

इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी दफ़्तरों /निगमों /बोर्डों /शैक्षिक संस्थाओं में आज यानी कि 17 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से पूर्व मंत्री महेन्दर सिंह गिल के परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की। उ

ल्लेखनीय है कि मोहेन्दर सिंह गिल साल 1971 -77 तक लोकसभा के सदस्य, जबकि 1976 -79 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख रहे हैं। इसी तरह वह साल 1967 में फ़िरोज़पुर छावनी से और 1992 में बनूड़ से विधायक भी चुने गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News