पंजाब का एक और पादरी Rape केस में फंसा, होश उड़ा देगी खबर
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 03:28 PM (IST)

गुरदासपुर: पादरी बजिंदर सिंह के बाद अब एक और पादरी जशन गिल, जबरन दुष्कर्म और अवैध गर्भपात के गंभीर आरोपों में फंस गया है। पादरी जशन गिल ने लंबे समय तक फरार रहने के बाद अब अदालत में सरेंडर कर दिया है। यह मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
पुलिस ने हाल ही में उसकी बहन को गिरफ्तार किया था, जबकि दो दिन पहले उसके भाई को जम्मू से गिरफ्तार किया गया था। लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई के चलते आज जशन गिल खुद अदालत पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी उस समय BCA की छात्रा थी और परिवार के साथ चर्च जाती थी। पादरी ने विश्वास में लेकर उसका यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई, तो खोखर गांव की एक नर्स के जरिए अवैध और लापरवाही से गर्भपात करवा दिया गया। गर्भपात के बाद युवती की मौत हो गई, जिससे यह मामला और भी संगीन बन गया है। पुलिस द्वारा अब पादरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।