पटियाला में सनसनी! स्कूल जा रही छात्रा पर सिरफिरे का तेजधार हथियार से हमला, CCTV वायरल
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 06:00 PM (IST)
पटियाला (बलजिंदर): शहर के बिशन नगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने पैदल जा रही लड़की पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति पैदल जा रही लड़की की जांघों पर तेजधार हथियार से हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि लड़की स्कूल के लिए पैदल जा रही थी कि पीछे से आए व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
घटना के बाद लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पीड़ित लड़की और उसके परिवार के बयानों पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। इस संबंध में थाना लाहौरी गेट के SHO इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने उक्त घटना के आरोपी को पकड़ लिया है और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है और उससे गहराई से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय उर्फ मूसा के तौर पर हुई है, जो विकास कॉलोनी (बिशन नगर के पास) का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित लड़की के बीच कोई जान-पहचान नहीं है, जिस कारण इस घटना को लेकर सभी लोग हैरान हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

