पटियाला में रास्ते में घेर युवक की बेरहमी से ह/त्या, वारदात CCTV में कैद

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:51 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के 22 नंबर फाटक के पास शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय मयंक, निवासी नरूगपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपने भाई गोलू के साथ पटियाला में जग्गी स्वीट्स पर काम करता था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता राजेंद्र कुमार के बयान के आधार पर 9 लोगों, जिनमें कुछ अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर भी उसी प्रतिष्ठान में काम करता था, जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार रात जब मयंक अपने भाई गोलू के साथ अजीत नगर स्थित किराए के मकान की ओर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया और तलवारों तथा लाठियों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मयंक पास की एक दुकान में छिप गया, लेकिन हमलावर उसे वहां से बाहर खींच लाए और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए।

गंभीर रूप से घायल मयंक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मयंक के भाई गोलू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक हिस्सा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News