385 ग्राम हैरोइन सहित महिला गिरफ्तार, ससुर के साथ मिलकर कर रही थी धंधा

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 05:35 PM (IST)

पटियालाः पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पटियाला शहर में एक महिला को 385 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इंटरनेशनल मार्किट में इसकी कीमत 40 लाख के करीब बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला और इसका ससुर मिलकर हैरोइन का धंधा कर रहे थे। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस महिला ने घर पर हैरोइन की बड़ी खेप छुपा रखी है। जिसके चलते पहले पुलिस की टीम ने महिला के घर छापा मारा, जहां उसे कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद यह महिला शहर के बस स्टाॅप पर खड़ी थी जहां पर पुलिस ने उसकी तालाशी ली तो उससे 385 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

बताया जा रहा है कि इस महिला का पति भी ड्रग की तस्करी करता था जिसे 10 साल की सजा हुई है और वह जेल में बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला के तार बड़े तस्करों से हो सकते हैं।


 

Mohit