पटियाला में 2 पूर्व मंत्रियों और वर्तमान एम.पी. के बीच त्रिकोणीय टक्कर

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 10:24 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): इस बार के चुनाव में पटियाला लोकसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती परनीत कौर कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में हैं। 

यहां परनीत कौर, अकाली-भाजपा गठजोड़ के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा और वर्तमान मैंबर पार्लियामैंट डा. धर्मवीर गांधी के बीच त्रिकोणीय टक्कर दिखाई दे रही है, वैसे आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल की तरफ से दावा ठोका जा रहा है। पटियाला लोकसभा सीट में 9 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। 

पटियाला लोकसभा सीट के लिए कुल 17 लाख 34 हजार वोटर अपने वोट का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 9 लाख 9 हजार पुरुष और 8 लाख 24 हजार महिलाएं और 74 तीसरे ङ्क्षलग के उम्मीदवार हैं। लोकसभा हलके में 1169 इमारतों में 1922 पोङ्क्षलग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत बूथों पर वैब कासिं्टग करवाई जाएगी। पटियाला लोकसभा के लिए कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री का अपना जिला होने के कारण सभी की नजर इस सीट पर टिकी हुई है। 

परनीत कौर कांग्रेस-पूर्व केंद्रीय मंत्री 

पक्ष में बातेें

  •  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी होना।
  •  लोकसभा हलके में पड़ते 9 विधानसभा हलकों में से 7 हलकों में कांग्रेसी विधायकों का होना।
  •  3 बार लगातार पटियाला लोकसभा हलके से जीतना।
  •  बतौर मैंबर पाॢलयामैंट और केंद्रीय मंत्री होते हुए बड़ा आरोप न लगना।

खामियां

  •  पंचायती चुनाव में विधायकों प्रति वोटरों की नाराजगी।
  •   आम दिनों में लोगों को मिलने में मुश्किल आना।
  •   विधायकों और हलका इंचार्जों से लोगों की नाराजगी।
  •  केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद बड़े प्रोजैक्ट न ला सकना।

सुरजीत सिंह रखड़ा अकाली-भाजपा- पूर्व मंत्री 
 पक्ष में बातेें

  •  जिला प्रधान होने के कारण हलके में पकड़ होना।
  •  साल 2012 से 2017 तक बतौर कैबिनेट मंत्री जिले की बागडोर हाथ होना।
  •  पार्टी प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री का सीधा हाथ होना।
  •  अकाली दल में उदारवादी और सैकुलर चेहरा।

खामियां

  • प्रदेश में विपक्ष की सरकार होना और विरोधी उम्मीदवार प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी का होना। 
  • शिअद के साथ रिवायती वोट बैंक फिर से न जुडऩा। 
  • अकाली दल का बेअदबी और अन्य मामलों में घिरे रहना। 
  • 9 विधानसभा हलकों में से 7 विधायक कांग्रेस का होना।
  • पिछले 20 साल अकाली दल का लोकसभा चुनाव हारना।           

 डा. धर्मवीर गांधी नया पंजाब पार्टी-वर्तमान एम.पी. 
पक्ष में बातें

  •  अवोटरों के साथ सीधा संपर्क।
  •  पिछले 5 सालों में एक भी दाग न लगना।
  •  एम.पी. लैड के फंडों का उचित प्रयोग।
  •  पार्टी से ऊपर उठ कर सांझी बात करना।
  •  5 सालों में कई प्रोजैक्टों का आना।

खामियां

  •  नया पंजाब पार्टी का कोई बड़ा आधार न होना।
  •  ग्राऊंड स्तर पर नैटवर्किंग की कमी।
  •  प्रचार की सारी जिम्मेदारी खुद उठानी।
  •  आम आदमी पार्टी और नया पंजाब पार्टी में वोटें बंट जाना।

नीना मित्तल आम आदमी पार्टी

पक्ष में बाते 

  •  पंजाब में नशों के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाना।
  •  आम आदमी पार्टी के काडर के साथ चल पडऩा।
  •  साफ सुथरी छवि और कोई दाग न होना।
  •  वोटरों के साथ सीधा संपर्क।

खामियां

  •  पहली बार चुनाव मैदान में उतरने कारण नैटवर्क की कमी
  •  मुकाबले में ताकतवर उम्मीदवार
  •  राजनीतिक तजुर्बों की कमी
  •  अब तक आम आदमी के बड़े नेताओं की तरफ से प्रचार के लिए न आना।


विधान सभा हलकों के मुताबिक वोटर

नाभा हलके में कुल 1 लाख 81 हजार 340 वोटर हैं जिनमें 95 हजार 270 पुरुष वोटर, 86 हजार 65 स्त्री और तीसरे ङ्क्षलग के  5 वोटर हैं।पटियाला देहाती हलके में कुल 2,17, 841 वोटर हैं,1,12, 863 पुरुष और , 1,04,970 स्त्री तथा थर्ड जैंडर वोटर  8 वोटर हैं।


राजपुरा हलके में कुल 1 लाख 73 हजार 947 वोटर हैं जिनमें 91 हजार 893 पुरुष, 82 हजार 46 स्त्री और यहां भी तीसरे ङ्क्षलग वाले 8 वोटर हैं।

डेराबस्सी में कुल 2,58, 622 वोटर हैं, जिनमें 1 लाख 36 हजार 38 पुरुष, 1 लाख 22 हजार 566 स्त्री वोटर और थर्ड जैंडर वोटर 18  हैं।

घनौर में कुल 1 लाख 63 हजार 173 वोटर हैं जिनमें 87 हजार 617 पुरुष, 75 हजार 556 महिला मतदाता हैं।

सनौर हलके में 2,15,131 वोटर हैं, इनमें 1 लाख 13 हजार 391 पुरुष, 1 लाख 1 हजार 735 स्त्री, थर्ड जैंडर वोटर 5 हैं।

पटियाला शहरी में 1,61, 178 वोटर हैं, जिनमें पुरुष 83,247, महिला 77,918 और यहां थर्ड जैंडर वोटर मतदाता 13 हैं।

समाना हलके में कुल 1,87,658 वोटर हैं, जिनमें पुरुष 97,468, महिला 90, 174 और थर्ड जैंडर वोटर 16 हैं।
 
शुतराना हलके में कुल 1,75, 355 वोटर हैं जिनमें पुरुष 91,620, महिला 83, 734 और यहां थर्ड जैंडर वोटर 1 है।

swetha