रजिस्ट्री करवाने वाले दें ध्यान! पटवारियों के हुए तबादले
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:26 PM (IST)
अमृतसर (नीरज): रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। डायरैक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब की तरफ से पटवारियों के जिले भी तब्दील करने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 5 पटवारियो के होम डिस्ट्रिक्ट से जिले अन्य जिलों में तब्दील किए गए हैं जिसमें रणजीत सिंह मजीठिया को अमृतसर के धारड सर्किल से बरनाला में तैनात किया गया है, गुरमीत सिंह बग्गा को अमृतसर के सैदोलहल सर्किल से फाजिल्का में तैनात किया गया है, हरप्रताप सिंह को अमृतसर के निबरविंड सर्किल से मानसा में तैनात किया गया है, विक्रमजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब से बठिंडा में तैनात किया गया है, शमशेर सिंह को बठिंडा से मुक्तसर साहिब में तैनात किया गया है।
बता दें कि सरकार की तरफ से अपने पहले वर्ष के कार्यकाल के दौरान जब पटवारियों और तहसीलदारों की तरफ से हड़ताल की गई थी तो सभी तहसीलदारों के 200 से 250 किलोमीटर दूर वाले जिलों में बदली कर दी गई थी लेकिन इसमें पटवारियों के नाम शामिल नहीं थे। फिलहाल मौजूदा हालात में 5 पटवारियों के दूसरे जिलों में तबादले से लग रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और पटवारियों के तबादले अन्य जिलों में किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

