PAU देश की सर्वोत्तम खेती संस्थाओं में बरकरार, ICAR की रैंकिंग में मिला यह स्थान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 04:23 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा) : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना का मुकाम देश की सर्वोत्तम खेती संस्थाओं में बरकरार है। भारतीय खेती खोज संस्थान की वार्षिक रैकिंग अनुसार पीएयू देश की खेती यूनिवर्सिटियों में दूसरे दर्जे की यूनिवर्सिटी है। खेती रिसर्च शिक्षा व अकादिमक प्राप्तियों को ध्यान में रख कर बनाई जाती यह रैकिंग वर्ष 2020 हेतु जारी हुई है। इस रैकिंग के मुताबिक देश के खेती संस्थानों में पीएयू पांचवें स्थान पर है लेकिन खेती यूनिवर्सिटियों की रैकिंग में उसको दूसरा दर्जा हासिल है। 

यह भी पढ़ें : नटवरलाल की ठगी का शिकार हुए लुधियाना, जालंधर सहित आधा दर्जन जिलों के कांग्रेसी

इस संबंधी जानकारी देते हुए अपर निदेशक संचार डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने बताया कि यह रैकिंग कुल मिला कर समूचे देश के 67 खेती संस्थानों के कामकाज के आधार पर तैयार की गई है। बल्कि आई.सी.ए.आर. के संस्थान भी रैंकिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं। इस लिहाज से पी.ए.यू. की कारगुजारी को ध्यान में रख कर यह रैंकिंग प्राप्त हुई है। आई.सी.ए.आर. संस्थान नई दिल्ली दूसरे व इज्जत नगर का आई.सी.ए.आर. वेटरनरी खोज संस्थान तीसरे स्थान पर रहा है। खेती यूनिवर्सिटियों में जीबी पंत खेती व टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी पंत नगर कुल मिला कर चौथे व खेती यूनिवर्सिटियों में पहले स्थान पर रही। इसके बाद पी.ए.यू. की रैकिंग है। पी.ए.यू. के वाइस चांसलर श्री वी.के. तिवारी आई.ए.एस. मुख्य सचिव खेतीबाड़ी व किसान भलाई ने इस प्राप्ति के लिए पी.ए.यू. की समूची टीम को मुबारकबाद देते हुए और मेहनत से काम करने हेतु प्रेरित किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal