लुधियाना लोकसभा सीट पर पवन दीवान ने ठोंका दावा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 05:51 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की टिकट हेतू पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश मुख्यालय में निवेदन सौंप कर इस सीट पर अपना दावा ठोक दिया है।

गौरतलब है कि दीवान पार्टी में कई पदों पर रहकर सेवा निभा चुके हैं जो महाराष्ट्र के जिला वर्धा में कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला रिटर्निंग अफसर, पीपीसीसी मेंबर, लुधियाना कांग्रेस शहरी के प्रधान, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, पंजाब यूथ कांग्रेस के सीनियर उपाध्यक्ष, शहरी विकास सेल यूथ कांग्रेस के चेयरमैन, पंजाब यूथ कांग्रेस महासचिव, स्टेट इंवायरमेंट काउंसिल के सदस्य, जिला पीस कमेटी के सदस्य, जिला टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी, जिला सेल टैक्स एडवाइजरी कमेटी व् जिला रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

इस दौरान दीवान के साथ पलविंदर सिंह तग्गड़, सतविंदर सिंह जवद्दी, इंद्रजीत कपूर, सुनील दत्त, तरलोचन सफरी, नवनीश मल्होत्रा (सभी सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी), डा. ओंकार चंद शर्मा, उपाध्यक्ष लुधियाना कांग्रेस, अवतार सिंह, अनिल कुमार पप्पी, बहादुर सिंह, नरेश कुमार, हरभगत सिंह ग्रेवाल, रजनीश चोपड़ा, बलजीत अहूजा (सभी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना), रोहित पाहवा चेयरमैन यूथ वेलफेयर सेल, मनी खीवा, आजाद शर्मा भी मौजूद रहे।

Vaneet