पंजाब सरकार ने 5 लाख एकड़ ज़मीन में DSR विधि द्वारा धान की बुआई का रखा लक्ष्य
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 07:28 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में धान की बिजाई का सीज़न शुरू हो गया है। इस बार पंजाब सरकार ने मानसून के सीज़न में 71 से 74 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर.) करने का फैसला किया है। इस सीज़न में 5 लाख एकड़ क्षेत्र में बुआई डी.एस.आर. विधि के अधीन करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 25 हज़ार एकड़ में बुआई हो चुकी है। इस सीज़न के लिए डी.एस.आर. लक्ष्य पिछले सीज़न (2.12 लाख एकड़) से 2.5 गुना अधिक है।
बता दें कि धान की डी.एस.आर. खेती को अक्टूबर और नवंबर के कटाई के महीनों के दौरान भूजल संरक्षण और पराली को जलाने से रोकने के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जाता है। कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, फसलों विशेषकर गेहूं और धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने के पारंपरिक तरीके से एक किलो चावल में 3,367 लीटर पानी की खपत होती है। डी.एस.आर. पद्धति से कुल जल उपयोग का कम से कम 20% बचाया जाता है।
डी.एस.आर. के लिए 126, 128 और 131 जैसी लघु अवधि की किस्मों की सिफारिश की जाती है, क्योंकि वे कम फसल अवशेष पैदा करती हैं और जल्दी पक जाती हैं। पांच साल पहले 2018 में, केंद्र ने धान की पराली के इन-सीटू प्रबंधन के लिए एक योजना शुरू की थी, जिसके लिए धान उत्पादकों को सब्सिडी वाली मशीनों की आपूर्ति के लिए 1,370 करोड़ रुपये आबंटित किए गए थे। पंजाब में, धान 29-30 लाख हेक्टेयर (71 से 74 लाख एकड़) के क्षेत्र में उगाया जाता है, जिसमें से लगभग पांच लाख हेक्टेयर (12.5 लाख एकड़) प्रीमियम सुगंधित बासमती किस्म के तहत होता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा यूरोप को निर्यात किया जाता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

देवरिया नरसंहार: एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मामले में 4 और गिरफ्तार, अब तक कुल 20 लोग पकड़े गए