मोहाली स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की हटाई तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 09:38 PM (IST)

मोहाली (नियामियां): हाल ही में पाकिस्तानी आंतकवादियों द्वारा भारत के जवानों पर किए गए आत्मघाती हमले के कारण 40 के करीब भारतीय जवान शहीद हो गए। जवानों की शहीदी को पहल देते हुए पी.सी.ए. क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में काफी समय से लगी हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सारी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इन तस्वीरों को बोर्ड रुम में उल्टा करके रख दिया गया है।

गौरतलब है कि देश के जवानों पर किए गए इस हमले की पूरे देश द्वारा सख्त निंदा की जा रही है। जहां आम जनता की तरफ से पाकिस्तानी झंडे को जगह-जगह पर जलाया जा रहा है तो वहीं पी.सी.ए. द्वारा भी देश भक्ति का जजबा दिखाते हुए पाकिस्तान से संबंधित किसी भी तरह की तस्वीर को नीचे फेंका गया है।
 

Mohit