पंजाब में PCS अधिकारी आज हड़ताल पर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 08:16 AM (IST)

होशियारपुर(जैन):गुरदासपुर के डी.सी. विपुल उज्जवल के साथ विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा की गई बदसलूकी के पश्चात राज्य भर की अफसरशाही में व्याप्त रोष थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य भर के डी.सी. दफ्तरों के मुलाजिम पहले ही हड़ताल पर चल रहे हैं। 

विरोध स्वरूप पी.सी.एस. अधिकारी भी 11 सितम्बर को 1 दिन की हड़ताल पर रहेंगे। पी.सी.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि पी.सी.एस. अधिकारियों की यह कलमछोड़ हड़ताल होगी।
 

swetha