मी टू मामला : पी.सी.एस. अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आदेश

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़: पी.सी.एस. अधिकारी टी.के. गोयल के खिलाफ सरकार के स्तर पर कार्रवाई होने की संभावना बढ़ गई है। अधिकारी के खिलाफ कुछ दिन पहले उन्हीं के विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई थी। महिलाओं की शिकायत पर विभाग की मंत्री डा. बलजीत कौर ने सख्त स्टैंड ले लिया है और पी.सी.एस. अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा करने की बात कही है। 

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा एवं न्याय विभाग की मंत्री डा. बलजीत कौर व मुख्य सचिव को महिला कर्मचारियों द्वारा भेजी गई शिकायत के बाद इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने मामले पर सख्त रुख दिखाते हुए विभाग के सचिव को तुरंत जांच करने और शिकायत सही पाए जाने पर पी.सी.एस. अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उधर, मुख्य सचिव ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पी.सी.एस. अधिकारी को ट्रांसफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News