इन देसी नुस्खों से पाएं मोतियों जैसे सफेद दांत, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 05:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कई लोग दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं। इस कारण वह खुल कर हंस भी नहीं पाते, साथ ही उनके चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में अपने पीले दांतों से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू के छिलके

नींबू के छिलके भी दांतों का पीलापन दूर करने में सहायक होते हैं। खाने के बाद नींबू के छिलके से दांत साफ करें। इससे आपके दांतों का पीलापन जल्दी दूर हो जाएगा।

सरसों का तेल और नमक

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप सरसों के तेल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए रोजाना सरसों के तेल में नमक मिलाकर उससे ब्रश करें। इससे आपके दांतों का पीलापन जल्दी दूर हो जाएगा।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों का पीलापन दूर करने में कारगर माना जाता है। स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मैश करके दांतों पर लगाएं। इससे आपके दांतों का पीलापन जल्दी दूर हो जाएगा।

नीम का पाउडर

दांतों का पीलापन दूर करने में नीम का पाउडर भी बहुत कारगर है। अगर आप रोजाना नीम के पाउडर से ब्रश करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपके दांत सफेद होने लगेंगे।

बेकिंग सोडा

आप अपने दांतों को सफेद करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने दांतों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। 2 से 4 मिनट के बाद अपने दांतों को टूथपेस्ट और ब्रश से साफ करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

News Editor

Kalash