NRI के घर में घुस पहले लगाए पैग, फिर ऐसे दिया चोरी को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 11:52 AM (IST)

जालंधर: पंजाब में बढ़ रही वारदातों का सिलसिला हर दिन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही क्राइम रेट में साफ़ वृद्धि दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मास्टर तारा सिंह नगर में एक एनआरआई के घर में घुसकर चोर सोने के दाे कंगन, चेन, कनाडियन डॉलर और शराब की 5 महंगी बोतलें लेकर फरार हो गया। इसी के साथ चोर ने वही बैठकर स्कॉच भी पी, और बाद में लूटकर चंपत हो गया।  

पीड़ित एनआरआई गुरमिंदर सिंह कनाडा में रहता है और घर की देखभाल एक सेवादार करता है।जब उनका सेवादार घर की सफाई करने के लिए पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा साइड से टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि चोर रात 1:18 बजे घुसकर अंदर जा सबसे पहले शराब पी फिर सामान लूट कर चला गया। पुलिस ने सभी सीसीटीवी खंगाल लिए है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Edited By

Tania pathak