सी.ए.ए. की वास्तविकता को जानें लोग, भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान : अश्विनी शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 09:01 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य, शारदा): भाजपा नॉर्थ मंडल पठानकोट की ओर से मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल खड्डी पुल के नजदीक लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के बारे में जागरूक करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा उपस्थित हुए। जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैंप में लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की सही वास्तविकता के बारे में जागरूक किया। 

इस दौरान अश्विनी शर्मा ने कहा कि सी.ए.ए. को लेकर विपक्षी दल लोगों में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि यह कानून बंगलादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत में शरण लेने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सी.ए.ए. की वास्तविकता को जानें और गुमराह करने वाले तथा भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह ऐसे कैंप आयोजित करके लोगों को सी.ए.ए. की सही वास्तविकता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर यूथ नेता भंवरशील, यूथ नेता दीप मेहरा, पार्षद बिल्ला, प्रवीण पप्पी, संजय शर्मा, पंकज भंडारी, विंदा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News