कपूरथला में लोगों को Lockdown से मिली राहत, अब इस समय तक खुलेंगी दुकानें

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 05:13 PM (IST)

कपूरथला (विपन महाजन):  कपूरथला में भी बाकी जिलों की तरह लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने के आदेश जारी हुए है। जिला मैजिस्ट्रेट डिप्टी उप्पल ने कोविड 19 को लेकर जिले भर में कुछ गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार के लिए फगवाड़ा सब्जी मंडी, फ्रूट मंडी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक और जिले की अन्य सभी व फ्रूट मंडिया सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेगी। वहीं कर्फ्यू का समय शाम 5 से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। यह आदेश 31 मई तक जारी रहेंगे।

जिले भर की अन्य सभी दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दूध वाली दुकाने व डेयरी सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। पैट्रोल पंप व कैमिस्ट की दुकानें मैडिकल सेवाएं, एल.पी.जी. गैस ऐसी जरूरू सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी। वीकेंड कर्फ्यू दौरान शनिवार व रविवार व दुध व डेयरी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे व शाम 3 से 5 बजे तक केवल शटर बंद मिल्क प्रोडेक्ट बेच सकते है। वहीं दुकानों के अंदर ग्राहक लेकर जाने पर पाबंदी है। सभी रेस्ट्रोरेंट, होटल, ढाबे, फास्ट फूड की होम डिलीवरी रात 9 बजे तक जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News