अमृतसर से दिल्ली जा रहे लोग हो जाएं सावधान, किसानों ने हाईवे किए जाम

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के कारण पूरे देश में एक बार फिर किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। फिर से भारत बंद की कॉल पर लगातार बड़ी संख्या में किसान इक्कठे हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने आज अमृतसर-दिल्ली हाइवे जाम कर दिया गया है।

बड़ी तादाद में किसान दिल्ली की तरफ से कुछ कर रहे है। किसानों की तरफ से जींद-पटियाला-दिल्ली हाइवे को भी जाम कर दिया गया है। इतना ही नहीं पानीपत में भी किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। हरियाणा के घरौंडा में किसानों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ है। यहां पर किसान मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होने गुस्से में आकर हाइवे जाम कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लगभग एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाला गया है।फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Content Writer

Tania pathak