राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने टटोली पंजाब की नब्ज, BJP को सरकार के विकल्प पर देख रही जनता

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 12:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और गति प्रदान करने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। प्रदेश की चुनावी रणनीति के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय 

सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डा. नरिंद्र सिंह, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। संतोष ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत राजनीतिक दल है। देश का सारा विपक्ष मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर हाल में सत्ता से हटाने के लिए हर नीच हथकंडा अपना रहा है। विपक्ष द्वारा कृषि कानूनों को लेकर किया जा रहा झूठा प्रचार भी जल्द ध्वस्त होने वाला है, क्योंकि किसानों को एहसास हो चुका है कि तीन कृषि कानून किसानों में आॢथक समृद्धि लाएंगे। इस समय पूरे देश में भाजपा की लहर है और पंजाब की जनता केंद्र सरकार के जैसी साफ-सुथरी तथा प्रगतिशील छवि वाली भाजपा सरकार प्रदेश में भी चाहती है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में खुल कर डटने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करें। इस बार भाजपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जन-सहयोग के साथ विजय हासिल करेगी।
संतोष ने की कोर ग्रुप सदस्यों के साथ मौजूदा राजनीति की चर्चा : बी.एल. संतोष ने प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की और आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी चर्चा कर उनसे सुझाव लिए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, विधायक अरुण नारंग, हरजीत ग्रेवाल, विक्रम चीमा आदि उपस्थित थे।

पंजाब में परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल
सौदान सिंह ने कहा कि पंजाब में इस समय परिस्थितियां भाजपा के बिल्कुल अनुकूल चल रही हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार से जनता बहुत दुखी है और भ्रष्ट व निकम्मी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता छल की कोई राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता इस बार पंजाब की सत्ता में बदलाव लाना चाहती है और वो भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है।

दुष्यंत गौतम ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की मदद करने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन हितैषी है और कौन भला कर सकता है। भाजपा कार्यकत्र्ता चुनौती को अवसर में बदलना बहुत अच्छी तरह जानता है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाबी एकजुट हैं और कोई भी हमारे विभिन्न धर्मों के ‘सामाजिक सद्भाव’ में सेंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जो हमेशा सिख समुदाय के अधिकारों के लिए खड़े रहे। यह भाजपा ही थी जिसने 1984 दंगों के दोषियों के मामले दोबारा खुलवा कर दंगा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलवाया। 1947 में देश के विभाजन के बाद मोदी सरकार की पहल के कारण ही श्री करतारपुर कॉरीडोर पूरी तरह से खुल पाया है। भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे की बेहतरी तथा बिजली के दाम कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पार्टी द्वारा पूर्व में किया गया हर वायदा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दिन लद चुके हैं और 2022 में जनता के समर्थन से भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News