भूख हड़ताल पर बैठे लतीफपुरा के लोग, सरकार को दी चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 01:42 PM (IST)

जालंधर: घरों से बेघर हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है। लतीफापुरा के निवासियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनके घरों को दोबारा नहीं बसा देते तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

बता दें कि इस समय उनके समर्थन में आए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल जिले की प्रधान भिंदे वासी भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि वह सरकार की चालों को कामयाब नहीं होने देंगे। जब तक सरकार लतीफपुरा में दोबारा घर नहीं बना देती तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भूख हड़ताल के बाद सरकार उनकी सार नहीं लेती है तो उनकी 14 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी वह उनके साथ हैं। 

इस दौरान भूख हड़तल पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि सरकार, प्रशासन, डी.सी., मुख्यमंत्री ने बात नहीं सुनी है जिसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। सरकार कह रही है कि वह उन्हें फ्लैट देगी। लेकिन उनका सवाल है कि अगर वह भी सरकारी जगह है जहां वह फ्लैट देगी तो यहां पर ही क्यों नहीं देती। यह लोगों की जगह है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने कहा कि वह धीरे-धीरे संघर्ष को और तेज करेंगे।  भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, संयुक्त मोर्चा, किरती किसान आदि उनके साथ हैं। गौरतलब है कि लतीफपुरा में 2 महीने पहले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इन लोगों के घरों को तहस-नहस कर दिया गया था जिसके चलते वह अपना हक पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वे अपनी लड़ाई हर हाल में जीत कर ही रहेंगे। वाहेगुरु उनके साथ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila