लोगों का बिट्टू से सवाल,अगर विकास नहीं करना था क्यों लिया गांव को गोद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 03:04 PM (IST)

लुधियानाः गांव ईसेवाल को शहीदों के गांव होने का मान हासिल है। यहां के जवान निरमलजीत सिंह सेखों ने देश के लिए जान वार दी थी। पर गांव की हालत देखकर समझ नहीं आता कि उस पर मान करें या तरस खाए। गांव के विकास के लिए उसे लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू ने गोद लिया था।

उन्होंने गांव का विकास तो क्या करना था, इसकी सुध तक नहीं ली। आज भी शहीद का गांव प्राथमिक सुविधाओं से वंचित है। यहां पक्की सड़क, अस्पताल , बैंक आदि तक की सुविधा नहीं है। यहां तक कोई बस सेवा भी नहीं है। गांववालों ने बताया ति गोद लेने के बाद बिट्टू ने विकास के नाम पर 10 लाख की ग्रांट दी थी,जो अपर्याप्त थी। गांव के लोगों का कहना है कि अगर विकास नहीं करना था तो शहीद के नाम पर गोद लेने की राजनीति क्यों की।  

swetha