भाजपा द्वारा ‘जनता की विधानसभा’ आयोजित, पंजाब सरकार की कारगुजारी पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 08:36 PM (IST)

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं को पंजाब सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए ‘जनता की विधानसभा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पहली विधानसभा चंडीगढ़ में और दूसरी आज जालंधर के निजी होटल में आयोजित की गई। विधानसभा का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ। सदन में पंजाब सरकार से पूछा गया कि वह लोगों की समस्याओं और उनसे किए वादे पूरे क्यों नहीं किए जा रहे? अविनाश राय खन्ना ने सदन की शुरुआत करते हुए जनता से जुड़े मुख्य मुद्दों पर चर्चा की और सदन में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब भी कोई सरकार बनती है तो पिछली सरकार से बेहतर काम करते हुए जनता को सुविधाएं मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश करती है। लेकिन भगवंत मान सरकार ने पी.डी.एस.  के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जन-कल्याणकारी नीतियों के तहत पंजाब की जनता को दी जा रही सुविधाएं भी बंद कर दी हैं।

भगवंत मान सरकार के काम करने का तरीका यह है कि ‘माल मालिकों का मशहूरी कंपनी की’ यानि माल केंद्र सरकार का और विज्ञापन 'आप' सरकार के। पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोल कर जनता को मुर्ख बनाया है। आज जमाना सुपर स्पेशियलिटी का है और 'आप' सरकार अभी भी पुरानी नीतियों पर चल रही है। मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक करने की बजाय मोहल्ला क्लीनिक खोल रही है। 'आप' विधायक ही कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी इनकी कार्यशैली तथा अभद्र भाषा के चलते बहुत परेशान हैं।

शर्मा ने कहा कि 'आप' की सरकार बनते ही भगवंत मान द्वारा राज्य के वी.आई.पी. की सुरक्षा वापिस ले ली गई जिसका खामियाजा सिद्धू मूसेवाला तथा अन्य लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। सी.एम. मान 42 गाड़ियों के काफिले के साथ चलते हैं, जबकि पिछले मुख्यमंत्री के काफिले में 33 गाड़ियां थीं। आम आदमी के मंत्रियों ने झूठ बोलने में पी.एच.डी.  कर रखी है। सभी अपना-अपना मूल्य खुद तय कर रहे हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान ने सरकार संभालते ही संविधान और नियमों को ताक पर रखकर राज्य की कानून-व्यवस्था देख रहे सभी वरिष्ठ अधिकारीयों के तबादले करने शुरू कर दिए, जो आज तक लगातार जारी हैं। पंजाब में 'आप' सरकार बनने के बाद खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रदेश में गतिविधियों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और मीडिया के समक्ष पन्नू ने पंजाब में 'आप' सरकार बनाने का भी खुला ब्यान दिया। आज राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ चुकी हैं। 

आज पंजाब गैंगस्टर कल्चर तथा नशे के लिए जाना जाने लगा है। पंजाब गैंगस्टरों की सबसे सुरक्षित पनाहगार बन गया है। केजरीवाल कभी कहते हैं कि पुलिस मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रही है और कभी राघव चड्डा को, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। भगवंत मान और केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था का मजाक बना दिया है। जाखड़ में कहा कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को पत्र लिख कर पंजाब की बदतर कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगें।

डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि दोआबा की धरती बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की धरती है। पंजाब में 40% आबादी दलित है। पंजाब सरकार दलितों के मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं करती।राज्य के कॉलेजों के फंड रोक दिए गए है। पंजाब सरकार दलित विद्यार्थियों को डिग्रियां दिलवाने में नाकाम रही है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब के दलित विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए भेजा गया 60% फंड का पैसा कहां जा रहा है? पंजाब सरकार का खजाना खाली है। राज्य के सरकारी कमर्चारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। डॉ. वेरका ने मांग की कि दलितों के साथ 'आप' सरकार के किए गए धोखे की जांच करवाई जाए और पंजाब सरकार के विरुद्ध गैर-विश्वास प्रस्ताव जनता के बीच लाया जाना चाहिए।

भगवंत मान बार-बार प्रदेश की जनता के साथ किए वादों को पूरा करने से भाग रहे हैं। राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार है। भगवंत मान केजरीवाल के ईशारे पर विधानसभा का बोगस सैशन चला कर विश्वासमत का ड्रामा करके जनता को मुर्ख बनाने में जुटे हैं। लेकिन राज्य की जनता पंजाब सरकार की नौटंकियों को भली-भांति जान चुकी है।   

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, केवल सिंह ढिल्लों, मोहिंदर भगत, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, दीवान के.डी. भंडारी, अविनाश चन्द्र, किशन लाल शर्मा, राजिंदर बिट्टा, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, अशोक सरीन हिक्की, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया अनिल काला विवेक खन्ना प्रदीप खुल्लर जिला सचिव मनीष विज, चोपड़ा अशोक चड्ढा. भगत मनोहर लाल ने भी प्रदेश के विभिन्न मुद्दे उजागर कर सदन में चर्चा की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini