रिहायशी इलाके में लग रहे प्लांट पर भड़के लोग, किसानों संग पक्का धरना देने की चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:59 PM (IST)

गुरदासपुर/कलानौर(हरजिंदर सिंह गोराया): कलानौर के बटाला रोड पर रिहायशी घरों के पास लगाए जा रहे एक लुक (हॉटमिक्स/डामर) प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। विरोध में बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में जम्हूरी किसान सभा के सदस्य भी शामिल हुए और लोगों का समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक प्लांट लगने से धुआं, बदबू और प्रदूषण बढ़ेगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्लांट का काम नहीं रोका गया तो वे किसान संगठनों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर लोगों की चिंताओं का समाधान करने की मांग की।

वहीं, प्लांट के ठेकेदार ने फोन पर कहा कि प्लांट को सभी कानूनी नियमों के तहत स्थापित किया जा रहा है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है। अब इस मामले में स्थानीय लोगों के विरोध और ठेकेदार के दावों के बीच प्रशासन क्या फैसला लेता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News