श्मशान घाट गए व्यक्तियों ने देखा कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 03:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क- श्री खुरालगढ़ साहिब के नजदीक गांव सिहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे श्मशान घाट से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है। मृतक ने धारीदार शर्ट व कैप्री पहन रखी थी तथा पैरों में चप्पलें पहनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे जब कुछ युवक माता मनसा देवी मंदिर के पीछे बनी आवारा पशुओं के लिए पीने के पानी की टंकी में पानी डालने गए तो उन्होंने वहां शव पड़ा देखा और पुलिस स्टेशन बीनेवाल के इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सी.सी.टी.वी फुटेज की खंगालना शुरू कर दिया। ए. एस. आई वासदेव ने बताया कि मृतक की पहचान नरिंदर कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी गांव धनपुर, थाना हरोली, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News