जेल की गच्चक का स्वाद चखेंगे लोग, कारागृह की फैक्टरी में उठेगी महक

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 05:41 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): जेल में सुधार घर होने की कवायद के बीच अब जेल प्रशासन तरह तरह के प्रयोग करके कैदियों को मुख्य धारा में लाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब मौसम व त्योहारी सीजन के मद्देनजर कैदियों को खाद्य सामग्री उत्पादन में भी लगाया जाएगा और सर्दी का तोहफा गच्चक जिसकी डिमांड ठंडे मौसम में बड़ी तेजी से बढ़ती है उसके उत्पादन में कैदियों को लगाया जाएगा। यानि जेल में अब गच्चक भी तैयार होगी। जिसमें गुड़, मूंगफली की गिरियां, तिल व बढिय़ा घी का इस्तेमाल होगा। खास बात यह है कि इस सारे कार्य का निरीक्षण भी खुद ए.डी.जी.पी. जेल प्रवीण कुमार सिन्हा करेंगे, जिसकी सूचना बोर्स्टल जेल अधिकारियों को चंडीगढ़ से मिल चुकी है।
  
इस पर विस्तार से जानकारी देते हुए बोर्स्टल जेल ताजपुर रोड के सुपरिटेंडेंट दलबीर सिह तेजी ने बताया कि जेलों का अर्थ सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि अपराध की दुनिया में गलती से गए व्यक्तियों को दोबारा से मुख्य धारा में लाना है। इसीलिए इस गच्चक का उत्पादन जेल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कच्चा माल बाहर से मंगवाया जाएगा व तैयार की गई गुड़ की गच्चक को आगे जेल नियमों के अनुसार बेचने के लिए अनुबंध किया जाएगा। 

बताया जाता है कि जेल प्रशासन ने जेल में लगभग 100 कैदियों का चयन कर लिया है, जो इस गच्चक उत्पादन में लगाए जाएंगे। जिनकी कला व प्रतिभा को इस काम में परखा जाएगा। ताकि आम लोगों तक पहुंचने पर इस विशेष गच्चक के जायके में कोई कमी न रह जाए। सूत्र बताते हैं कि इसकी पैकिग को भी आकर्षक बनाया जाएगा। ताकि इसमें कोई कमी न रहने पाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal