कोरोना दौरान शवों का अंतिम संस्कार करने वाले जतिंदर सिंह शंटी को किया पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित
punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 09:28 AM (IST)
चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तरफ से आज कई हस्तियों को पद्मश्री के साथ सम्मानित किया गया है। इसके बीच कोरोना काल दौरान हजारों की संख्या में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जतिंदर सिंह शंटी को समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से पद्मश्री पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया है। पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए फांसी का रस्सा चूमा था और मैं उनसे प्रेरित होकर काम कर रहा हैं।
इस अवार्ड के साथ सम्मानित होने बाद जतिंदर सिंह शंटी ने कहा कि यह अवार्ड सिर्फ उनका नहीं है, बल्कि उन सब लोगों का भी है जिन्होंने इस महामारी दौरान उनकी मदद की। शंटी ने आगे कहा उनकी संस्था की तरफ से मुफ्त एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की जाती है। कोरोना की पहली लहर से अब तक हम 4 हजार से ज्यादा लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। करीब 19 हजार से ज्यादा मरीजों के लिए उनकी एंबुलेंस सेवा हर समय तैयार रही और मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here