जायदाद के लिए अंधे हुए अपने...किया कुछ ऐसा कि दुखी व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 03:10 PM (IST)

लुधियाना(राम): चौकी रामगढ़ अधीन गांव भोलापुर (झाबेवाल) के रहने वाले व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों द्वारा धमकाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 के खिलाफ साजिश अधीन आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुरजीत सैनी ने बताया कि मृतक सुरजीत सिंह निवासी भोलापुर के पुत्र मनजीत सिंह ने अपने बयानों में बताया कि उसके पिता पहले अपने मामा-मामी के पास गांव थला, जालंधर में रहते थे। मृतक को उसके नाना-नानी अपना पुत्र समझते हैं जिन्होंने अपना एक 188 वर्ग गज का प्लाट उसके पिता के नाम कर दिया। मनजीत के नाना-नानी की मौत के बाद नानी के भाइयों व भांजों ने प्लाट हड़पने के लिए उसके पिता को बदनाम करना शुरू कर दिया। उन्होंने झूठे आरोप लगाए कि उसके पिता ने पूनम नाम की महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इसी के चले उन्होंने सुरजीत को धमकाना शुरू कर दिया। जिससे दुखी होकर उसने 7 जनवरी को भोलापुर, झाबेवाल में जौहल प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

मनजीत के बयानों पर पुलिस ने महेन्द्र कौर पत्नी रजिन्द्र सिंह, पूनम पत्नी अमन, अमन पुत्र कुलविन्द्र सिंह, गुरदेव कौर पत्नी बलवीर सिंह और अमरीक सिंह सभी निवासी गांव थला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News