शराब की तलाश में निकला था व्यक्ति, न मिलने पर लगा दी नहर में छलांग

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 10:05 AM (IST)

फिरोजपुर(हरचरण, बिट्टू): शराब न मिलने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव फिरोजपुर फीडर नहर के नजदीक देखा गया। इसके बाद गांव के लोगों ने शव को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे एम.सी. राय ने बताया कि टिंकू पुत्र लाल चंद निवासी लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी जो मज़दूरी करता है, शराब का आदि था। गत शाम 4 बजे शराब की तलाश में निकला तो उसे शराब न मिलने के कारण उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक चार लड़कियां और एक लड़के का पिता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News