शख्स ने सरेआम 3 लोगों पर चढ़ा दी कार, मंजर देख कांप उठा हर कोई (तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 10:11 AM (IST)

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव रामगढ़ में पुरानी रंजिशन के चलते एक व्यक्ति ने बाप-बेटे को जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका बेटा बाल बाल बचा। पुलिस ने इस घटना संबंधी बी.ए. फाइनल के छात्र उपकरणदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रामगढ़ की शिकायत पर इरादा कत्ल के आरोप में इंद्रजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस घटना की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई जिसमें आरोपी सरेआम गाड़ी चढ़ाता दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार 18 दिसम्बर 2022 को एक शादी समारोह के दौरान उनका झगड़ा आरोपी के साथ हुआ था जिसके बाद से आरोपी रंजिश रखता आ रहा है। 20 जनवरी को फिर आरोपी ने अपने साथियों समेत उनके साथ झगड़ा किया। इन झगड़ों के दौरान पगड़ियां तक उतार दी गई थीं। इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आपस में वैर विरोध रखते आ रहे थे।

इसी बात को लेकर आरोपी ने पहले उपकरणदीप सिंह तथा उसके पिता सुखविंदर सिंह के साथ झगड़ा किया। इसके बाद जब उपकरणदीप सिंह अपने पिता सुखविंदर सिंह तथा चाचा सुरजीत सिंह के साथ वहां से पैदल निकले तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से अपनी कार उनके ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने गंभीर हालत में उसके पिता सुखविंदर सिंह को निजी अस्पताल भर्ती कराया। उसके पिता का इलाज चल रहा है। इस घटना में उसके तथा उसके चाचा को भी चोटें लगीं। वहीं एस.एच.ओ. नछत्तर सिंह ने कहा कि पुलिस ने उपकरणदीप सिंह के बयानों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। इंद्रजीत सिंह आरोपी है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash