फैक्टरी में गर्म तेल गिरने से झुलसा व्यक्ति

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 01:24 AM (IST)

खन्ना (सुनील): स्थानीय अमलोह रोड स्थित एक फैक्टरी में कार्य दौरान एक वर्कर बुरी तरह से झुलस गया, जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुरिन्द्र कुमार पुत्र नंद लाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी खन्ना आज जब ड्यूटी के दौरान काम कर रहा था तो अचानक उसके शरीर पर तेल आ गिरा जिसके फलस्वरूप वह 50 प्रतिशत जल गया जिसे पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, इसके उपरांत हालत बिगड़ती देख उसे लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

Punjab Kesari