बठिंडा में व्यक्ति ने 2 सगी बहनों पर फेंका पेट्रोल बम, 1 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 04:16 PM (IST)

बठिंडा: बठिंडा के भुच्चो मंडी में एक व्यक्ति ने घर में सो रही दो बहनों पर पेट्रोल बम फेंक दिए। इस कारण दोनों सगी बहनें बुरी तरह से झुलस गई। इनको सहारा क्लब के वर्करों ने घायल हालत में सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया। जहां बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बहनों की पहचान दीप कौर और सन्दीप कौर के तौर पर हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार दीप कौर के पति गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी साली सन्दीप कौर का विवाह 15 दिन पहले गुरजीत सिंह के साथ हुआ था। पति-पत्नी में अनबन होने के कारण सन्दीप कौर मायके घर वापस आ गई थी। इस करके गुरजीत सिंह ने उनके घर पेट्रोल बम फैंक कर दोनों बहनों को घायल कर दिया। गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने 13 जून की रात को भी एक पेट्रोल बम फेंका था। उस समय किसी भी तरह का जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। 
 

Vaneet