मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के पुत्र के विवाह में शामिल हुईं ये शख्सियतें

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 03:01 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह आज विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उनका विवाह डेरा बस्सी के अमला गांव की निवासी सिमरनधीर कौर के साथ हुआ है। आनंद कारज मोहाली के फेज-3 बी 1 स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में हुए। 

विवाह के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्शक फूलों के साथ सजाया गया है और पुलिस की तरफ से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। परिवार के इलावा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के इलावा कुछ खास शख्सियतें शामिल हुई। इससे पहले विवाह के लिए खास फूलों के साथ सजाई गई फॉर्च्यूनर गाड़ी खुद चला कर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

इस दौरान पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री राणा गुरजीत सिंह, मंत्री रणदीप सिंह नाभा के इलावा कांग्रेस के कई विधायक और सीनियर नेता नवविवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Writer

Sunita sarangal