पालतू कुत्ते रखने वालों को जारी हुआ नोटिस, पढ़ लें ये आदेश
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 05:10 PM (IST)
पटियाला (मनदीप जोसन): नगर निगम द्वारा शहर की सीमा में पालतू कुत्ते रखने वाले निवासियों के लिए एक जरूरी पब्लिक नोटिस जारी किया है। निगम प्रशासन ने निर्देश दिया है कि निगम क्षेत्र के तहत आने वाले सभी निवासी जिनके घरों में पालतू कुत्ते हैं, वे उनका नगर निगम में रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। सेहत ऑफिसर ने बताया कि नगर निगम पटियाला ने शहर निवासियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया है।
पालतू कुत्ते के मालिक पंजाब सरकार के पोर्टल https://mseva.lgpunjab.gov.in/digit-ui/citizen/ptr-home पर जाकर आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने साफ किया कि इस बारे में किसी भी जानकारी या सवाल के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2808 या ई-मेल Healthbranchmcpta@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। निगम ने शहर निवासियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपने पालतू जानवरों का जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें। अगर किसी को इस बारे में जानकारी या रजिस्ट्रेशन करवाना है, तो वे सीधे निगम की हेल्थ ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

