फगवाड़ा में घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए 3 नकाबपोश

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 03:19 PM (IST)

फगवाड़ा (सोनू) : बसंत नगर की झापर कॉलोनी में देर रात एक घर को पेट्रोल बम से निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने कथित तौर पर घर की छत पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे वहां रखी तारों में आग लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

 Petrol Bomb Attack

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। परिवार के सदस्य रवि और विमला देवी के अनुसार, उन्हें पड़ोसियों के जरिए छत पर आग लगने की जानकारी मिली। जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो छत पर आग लगी हुई थी, जबकि हमलावर वहां से निकल चुके थे। परिवार का कहना है कि उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में घर को अचानक निशाना बनाए जाने की वजह उनकी समझ से बाहर है।

 Petrol Bomb Attack phagwara

परिजनों ने आशंका जताई कि अगर आग की जानकारी समय पर नहीं मिलती तो लपटें घर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था। वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय इलाके में गश्त बढ़ाने और गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है।

 Petrol Bomb Attack

CCTV खंगाल रही पुलिस

एसएचओ सतनामपुरा गुरनाम सिंह के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News