Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव, जानें Latest Rate

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 01:34 PM (IST)

पंजाब डेस्कः देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। दरअसल,  देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती है। यहीं कारण है कि देश में हर दिन ईंधन की कीमतों की समीक्षा की जाती है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। इसके साथ ही राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में ईंधन की कीमतों पर वैट लगाती हैं। इसके चलते हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है। 

महानगरों में ईंधन की कीमतें

शहर  पेट्रोल (प्रति लीटर)    डीजल (प्रति लीटर)
           रुपए में                       रुपए में
पंजाब      96.38                 86.62
चंडीगढ़     94.24                82.40

SMS के जरिये करें पता
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News