पेट्रोल पंप पर Gun Point पर लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 02:24 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल): पंजाब में वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच गन प्वाइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरे पंप पर पहुंचे और हथियार दिखाकर कैश लूटकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही DSP बल्लूआना अमनदीप सिंह और सदर थाने के SHO कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पेट्रोल पंप के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

