जालंधर के मेन चौक में पेट्रोल से भरे टैंकर और कार की टक्कर, गरमाया माहौल

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 01:38 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक में हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरे टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

इस हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले को लेकर जानकारी देते हुए टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से पेट्रोल लोड करके आ रहा था और गुरु नानक मिशन चौक में डिवाइडर के साथ अपनी दिशा में जा रहा था। इस दौरान वेन्यू चालक ने टैंकर में टक्कर मार दी। उसका कहना है कि ये हादसा कार चालक की गलती के कारण हुआ है।  

वहीं कार सवार बलदेव सिंह खालसा ने बताया कि वह मकसूदां से बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान वह सही दिशा में थे और  टैंकर चालक ने अचानक कट मारा, जिससे उनकी गाड़ी घूम गई और टक्कर हो गई। उसने बताया कि हादसे में गाड़ी का पिछला दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा जानी नुकसान टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News