PG में घुसकर लड़की की गर्दन और पेट पर चाकू से किए वार

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 10:30 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): थाना-7 के इलाके सैक्टर-32 में बने एक पी.जी. में रह रही लड़की की गर्दन और पेट पर चाकू से तीन वार करके हमलावर फरार हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी की पहचान नेहा (उम्र 28 साल) के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली है। 

जानकारी अनुसार जख्मी समराला में एक सैलून पर तीन साल से नौकरी कर रही है और लगभग 1 साल से पी.जी. में किराए पर रह रही है। लॉकडाउन के कारण अपने पी.जी. मालिक से रोजाना जैसे शुक्रवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। लगभग 1 बजे बाथरुम के रोशनदान से दाखिल हुए हमलावर ने उस पर तीन वार किए और शोर मचाने पर वह उसी रास्ते फरार हो गए। पुलिस अनुसार केस की जांच शुरु कर दी गई है। इलाके में लगे कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। 

Mohit