PGI पर लगाए कैप्टन के आरोपों को लेकर अस्पताल ने किया खुलासा, CM की इस बात को झुठलाया

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 03:51 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के आरोप पर पी.जी.आई. ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पी.जी.आई. प्रबंधन ने बाकायदा आंकड़े जारी कर बताया कि पंजाब के सबसे ज्यादा 1334 कोविड मरीज पी.जी.आई. में दाखिल हुए। यह पी.जी.आई. में दाखिल हुए कुल कोविड मरीजों का सबसे ज्यादा औसत है।

पी.जी.आई. के ये आंकड़े उस आरोप के जवाब में सामने आए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने पी.जी.आई. में पंजाब के मरीजों को इलाज न मिलने का मामला प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही है। इसी के जवाब में पी.जी.आई. प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

और तो और पी.जी.आई. प्रबंधन ने यहां तक कहा कि पी.जी.आई. ने पंजाब के कई ऐसे मामले भी संभाले हैं, जिसमें पंजाब के अस्पतालों ने इलाज में लापरवाही बरती। महज एक एंपेडेसाइटिस का केस भी पी.जी.आई. में कोविड के दौरान भेजा गया।  यहां तक कि कोविड के ऐसे केस आए हैं जिसमें मरीज की गंभीर हालत गलत इंट्यूबेशन (वैंटीलेटर के लिए सांस की नली में ट्यूब डालने की विधि) डालने की वजह से हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News